Punjab Election: पीएम मोदी से मिले नामधारी समुदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह

Date:

पंजाब चुनाव से दो दिन पहले नामधारी समुदाय के प्रमुख सतगुरू उदय सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा ‘भैणी साहिब के श्री उदय सिंह जी से हुई मुलाकात।’

बता दें कि नामधारी समुदाय का मुख्यालय भैणी साहिब में है। कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सतगुरु उदय सिंह से मुलाकात की थी। लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राजनीतिक गरियारों में चर्चा तेज है।

दरअसल नामधारी समुदाय किसी समय कांग्रेस का वोट बैंक रहा है। हंसपाल नामधारी लंबे समय तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान भी रहे हैं। नामधारी समुदाय के सात लाख मतदाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि इनके वोट जिस ओर झुक जाएं, चुनाव में उस पार्टी को फायदा मिल सकता है।

पंजाब चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी लगातार पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में सामाजिक व धार्मिक कार्यो में जुटीं प्रमुख सिख हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। सिख हस्तियों से मुलाकात कर मोदी यह संदेश देना चाहते हैं कि यह समुदाय पीएम मोदी के साथ आ सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।