साजिद ने बताया क्यों टूटी थी उनकी और गौहर खान की सगाई: ‘उस वक्त मेरा कैरेक्टर थोड़ा ढीला था’

Date:

फिल्म निर्देशक और एक्टर साजिद खान की वजह से रियलिटी शो बिग बॉस 16 विवादों में घिरता नजर आ रहा है। दरअसल, साजिद पर लगे Me Too के आरोप की वजह से टीवी और फिल्म जगत से जुड़ी कई कलाकारों ने साजिद को बिग बॉस 16 से बाहर करने की मांग की है। इस बीच साजिद खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साजिद टीवी एक्ट्रैस गौहर खान के साथ सगाई टूटने की वजह का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में साजिद कहते हैं, ‘ वह उनके साथ लगभग एक साल से इंगेज थे। वह एक अच्छी लड़की है। मैं उसका नाम शो में पब्लिक्ली नहीं लूंगा। लेकिन सभी को पता हैं वो कौन थी।

वीडियो में साजिद आगे कहते हैं, ‘ उस समय मेरा कैरेक्टर बहुत ढीला था। उस वक्त मैं बहुत सी लड़कियों के साथ धूमता रहता था और बहुत झूठ भी बोलता था लेकिन मैंने कभी कुछ ऐसी बदतमीजी नहीं की। हां, हर लड़की को I Love u और Will You Marry Me जरूर बोलता था। इस पर उनसे सवाल पूछा जाता है कि ऐसे में तो बहुत-सी लड़कियां सीरियस भी हो जाया करती होंगी। इसके जवाब में साजिद करते हैं कि बहुत ज्यादा। ऐसे में मेरी अब तक साढ़े तीन सौ शादी हो जानी चाहिए थीं।

साजिद खान का यह थ्रो बैक वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स और भड़क गए हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि साजिद खान पर साल 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान कई एक्ट्रेसेज ने शोषण करने का आरोप लगाया था। बिग बॉस 16 में उनकी इंट्री के बाद सोना महापात्रा, उर्फी जावेद और मंदाना करीरमी जैसी हस्तियों ने उन्हें बिग बॉस 16 से बाहर करने की मांग की थी। वहीं डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवत ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद खान को बिग बॉस 16 से हटाने की मांग की है।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।