गर्मियों में कैसे करें बालों की देखभाल

Date:

■ मोउनिका शील
नेचुरल हेयर केयर एक्सपर्ट
उद्यमी (हेयर्जी)

गर्मियों के मौसम में पसीने और अधिक तापमान की वजह से बालों में हायड्रेशन की कमी हो जाती है। इस मौसम में सही से देखभाल न होने के कारण बाल रूखे और बेजान होकर झड़ने लगते हैं। गर्मियों में बालों की बेहतर देखभाल के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

1. हफ़्ते में 2 से 3 बार बालों को जरूर धोएं

गर्मियों में पसीना ज़्यादा आता है। जिसके कारण बालों में नमी रहती है। नमी के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल टूटकर गिरने लगते हैं । इसलिए जरूरी है कि बालों को हफ़्ते में 2 से 3 बार शैंपू से जरूर धोएं।

2. सल्फ़ेट और पेराबेन फ़्री शैम्पू-कंडिशनर का करें इस्तेमाल

सल्फ़ेट और पेराबेन वाले शैम्पू और कंडिशनर बालों की खोपड़ी में से नैचरल ओएल को निकाल देते हैं। जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं । यही नहीं इससे बाल गिरते भी हैं। सल्फ़ेट और पेराबेन फ़्री शैम्पू और कंडिशनर का इस्तेमाल करने से ये बालों में नमी बनाए रखते हैं और बालों का झड़ना कम कर देते हैं।

3. बालों में लगाए तेल और सिरम

हफ़्ते में एक बार सर धोने से पहले बालों में तेल ज़रूर लगाएं। इससे बालों की जड़ों और लम्बाई को पोषण मिलता है बाल गिरने कम होते हैं । और बालों की बनावट और ग्रोथ अछी होती है। ध्यान रखें बाल धोने के 2 घंटे पहले ओईलिंग करें। वहीं बाल धोने के बाद सिरम लगाने से बाल चमकदार और खिले खिले रहते हैं।

4. गर्मियों में ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीयें

गर्मियों में तापमान बहुत ज़्यादा होने की वजह से जैसे हमारे शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है उसी तरह हमारे बाल भी डिहाइड्रेटेड हो जाते हैं। बालों को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इससे बालों में रूखापन नहीं आएगा।

5. गर्मियों में प्रतिदिन सेवन करें ये सुपर फ़ूड

बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देने के लिए गर्मियों में सुपर फ़ूड जैसे कि भीगे हुए सूरजमुखी के बिज, अखरोट, नारियल का पानी और खीरा प्रतिदिन खाना चाहिए। इनका सेवन करने से बाल अंदर से मज़बूत होते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।