पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में महिला की गोली मारकर हत्या, सरोवर के पास शराब पीने का आरोप

Date:

पंजाब के पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में बेअदबी मामले में रविवार की रात लगभग 10 बजे एक महिला की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक महिला गुरुद्वारे के परिसर में सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। गुरुद्वारे के कर्मचारी महिला को रोकते हुए उसे गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी आरोपी निर्मलजीत सिंह वहां आ गया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर फायर कर दिया। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक सेवादार भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

कौन थी महिला?

मामले की पुष्टि करते हुए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मृतक महिला का नाम परविंदर कौर है। जिसकी उम्र 32 से 35 वर्ष के बीच में है। पहले एक पीजी में रहती थी। लेकिन वह 2-3 वर्षों से वहां नहीं रहती है। वह रविवार को ही जीरपूर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। घटना सामने आने के बाद महिला के घर से कोई भी सदस्य सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। उसके पास से आदर्श नशा छुड़ाओं केंद्र फैक्ट्री एरिया पटियाला की एक पर्ची भी मिली है। वहां से पूछताछ में पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्शन के साथ डिप्रेशन का भी शिकार थी। उसके मूड स्विंग होते थे। पुलिस महिला के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

कौन है आरोपी निर्मलजीत सिंह ?

महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है। जानकारी के मुताबिक वह पटियाला का ही रहने वाला है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस ने निर्मलजीत सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी लाइलेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कत्ल के बाद सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच के लिए गुरुद्वारा परिसर में लगी CCTV खंगाल रही है।

पढ़ेंः सुखबीर बादल बोले, हरियाणा पंजकूला में बनाए अपनी विधानसभा

क्या है पूरा मामला

बता दें कि अल्कोहॉल एडिक्ट 32 वर्षीय महिला परविंदर कौर कथित तौर पर गुरुद्वारे में बने सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कुछ कर्मचारी महिला को रोकने लगे और उसे पूछताछ के लिए गुरुद्वारे के मैनेजर कमरे में ले जाने लगे। इस दौरान महिला ने शराब की बोतल से उन पर हमला भी किया। तभी अचानक आरोपी निर्मलजीत सिंह वहां आया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर गोली दागना शुरू कर दिया। उसने अपनी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। जिसमें से तीन गोलियां महिला को जा लगी, जबकि एक गोली सेवादार सागर कुमार को भी लग गई। गोली लगने से महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई। सेवादार सागर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पढेंः Jalandhar Lok Sabha Seat Result: जालंधर लोकसभा सीट उपचुनाव में जीते ‘आप’ के सुशील रिंकू जीते

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में हीटवेव के दौरान आज मतदान, तैयारियां पूरीं

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें चरण में...