ट्रैफिक पर दिल्ली सरकार सख्त, अब नई गाइडलाइन से होगी कार्रवाई

Date:

दिल्ली सरकार की नई एसओपी ने सड़क पर चलती बिना रजिस्ट्रेशन की गाड़ियों पर कार्रवाई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, दूसरी बार यही अपराध करने पर जुर्माने की रकम बढ़ाकर 10,000 कर दी जाएगी और साथ ही 1 साल तक की सजा हो सकती है। सरकार ने यह कदम बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों के चलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया है।

अधिकारियों ने कही ये बातें

अधिकारियों के अनुसार- बिना रजिस्ट्रेशन मार्क पर 10,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन प्लेटों के वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बिना वैध रजिस्ट्रेशन प्लेट के वाहन चलाए जा रहे हैं, ऐसे में अगर इनसे कोई दुर्घटना होती है तो इनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों ने कहा कुछ मामलों में देखा गया है कि वाहन मालिक रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ पेपर शीट चिपका रहे हैं। उन्होंने कहा कि शोरूमों को रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही वाहनों को जारी करना चाहिए।

एसओपी क्या है और?

एसओपी में कहा गया है कि एमवी एक्ट के सेक्शन 39 के मुताबिक, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के कोई भी व्यक्ति किसी भी मोटर वाहन को नहीं चलाएगा और मोटर वाहन को सार्वजनिक स्थान या किसी अन्य स्थान पर तब तक चलाने की अनुमति नहीं देगा जब तक वह रजिस्टर्ड न हो। अप्रैल 2019 से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट दिल्ली में अनिवार्य है।

एसओपी जारी करने का उद्देश्य यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन रोड पर चल रहे वाहनों के करके इस के नियम का पालन करने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाया जा सके। इसमें वाहन निर्माताओं और डीलरों के खिलाफ़ भी उल्लंघन करने पर जुर्माना और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।