योग पर पाकिस्तान सरकार के ट्वीट पर भड़के लोग, दी मुल्क की दुहाई!

Date:

संयुक्त राष्ट्र से योग को मान्यता मिलने के बाद 21 जून को हर साल दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। वहीं इस बार पाकिस्तान सरकार ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ट्वीट करके योग के फायदे बताए। वही आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तानी नागरिक इस ट्वीट पर पाकिस्तान सरकार को मुल्क की दुहाई देकर कोस रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट करके क्या कहा

पाकिस्तान सरकार ने अपने ट्वीट में कहा कि योग से संतुष्टि तो मिलती ही है, साथ में शरीर भी फिट रहता है। फिटनेस की इस दुनिया में ये दोनों ही बहुत जरूरी हैं। योग जल्द ही आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बदल सकता है। योग से मस्तिष्क और शरीर लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

लोग कर रहे आलोचना

पाकिस्तान सरकार के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी नागरिकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह पाकिस्तान की सरकार है। लोगों को खाने के लिए राशन नहीं मिल रहा और आप योग दिवस की बधाई दे रहे हैं।

एक पाकिस्तानी शख्स कुर्रत-उल-एन इस्मायल ने ट्वीट कर कहा, भारत के प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण करते हुए। आपको याद दिला दूं कि आप पाकिस्तान की सरकार है,भले ही इम्पोर्ट कर लाई गई सरकार हो।

जीरुक अयहाम कहते हैं, उस सरकार को बद्दुआ लगे जो योग दिवस पर पोस्ट कर रही हैं, जबकि पाकिस्तानी भूखे मर रहे हैं। लोग आटा तक नहीं खरीद पा रहे हैं और यहां योग दिवस की बधाई दी जा रही।

वहीं मोहम्मद बिलाल कहते हैं, कृपया इम्पोर्ट की हुई सरकार से गुजारिश करें क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।