मोहाली में इंटैलिजेंस हैडक्वार्टर बिल्डिंग में ब्लास्ट, पंजाब में हाई अलर्ट

Date:

पंजाब के मोहाली में सोमवार शाम 8 बजे सेक्टर 77 में स्थित पुलिस खुफिया विभाग के मुख्यालय की बिल्डिंग में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में किसी के हताहत की ख़बर नहीं है। बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर को नुकसान पहुंचा है। यहां खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है।

सीसीटीवी ‌फुटेज और मोबाइल टवर्स की जांच

अब इससे जुड़ी चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार दो संधिग्द लोगों को कार से आते हुए देखा गया था, जिन्होंने करीब 80 किलोमीटर दूरी से रॉकेट ग्रेनेड को दागा। यह भी कहा जा रहा है कि यह टारगेटेड नहीं था, बल्कि रैंडम फायर था। एनआईए ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात कहा है।
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन टावर्स की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार छोटा था धमाका

घमाके के बाद इलाके के आस-पास पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इंटैलीजैंस ब्यूरो की तरफ जाते रास्तों को सील कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने इसकी आतंकी घटना के रूप में पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार यह छोटा धमाका था।

घटना के बाद लाइट ऑफ

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद बिल्डिंग की लाइट्स ऑफ करते देखा गया है। जबकि आम तौर पर ऐसी घटना के बाद सभी लाइटें ऑन कर दी जाती हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।