अमृतसर में जल्द शुरु होगी ई-चालान सेवा

Date:

गुरु की नगरी अमृतसर में जल्द ही बड़े शहरों की तर्ज पर ई-चालान सेवा शुरू हो रही है। जिसके तहत अगर नियमों की पालना न  हुई तो चालान सीधा आपके घर तक आएगा। इस ई-चालान सेवा को लेकर अमृतसर पुलिस सोमवार को अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी। अमृतसर में ई-चालान सेवा पहले 7 चौकों पर शुरू होगी जिन्हें ट्रेफिक पुलिस ने आईडेंटिफाई कर लिया है।

अमृतसर ट्रेफिक पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने इस संबंध में  बताया कि 26 से 31 जनवरी के बीच ये ई-चालान सेवा कभी भी शुरू हो सकती है।  ट्रेफिक पुलिस के एडीसीपी ने बताया कि जिन 7 चौकों पर यह सेवा शुरू की जा रही है वहां ट्रेफिक के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिनमें लॉरेंस रोड चौक, क्रिस्टल चौक, नहरी ऑफिस चौक, अमनदीप अस्पताल चौक, कंटोनमेंट थाना चौक, भंडारी पुल से क्वींज रोड चौक और रणजीत एवेन्यू टी-पॉइंट चौक में ये ई-चालान काटे जाएंगे।

अमृतसर में पहले अशोका चौक को भी ई-चालान के लिए चुना गया था। लेकिन ग्राउंड वर्क और भीड़ को देखते हुए अशोका चौक की जगह रणजीत एवेन्यू टी-पॉइंट पर ई-चालान के लिए चुना गया है। रणजीत एवेन्यू टी-पॉइंट पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। एडीसीपी हरपाल रंधावा ने बताया कि जब भी ई-चालान सेवा शुरू की जाएगी, लोगों को उससे पहले सूचित किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।