एशियन फैशन टूर 2024 में दिखा फैशन का जलवा!

Date:

जयपुर में एशिया फैशन दूर का जलवा देखने को मिला। देश और दुनिया के जाने माने फैशन डिजाइनर्स के कपड़ों को मशहूर मॉडल्स ने रैंप पर शो किया। अमृतसर पहुंचने पर मिस इंडिया नार्थ, मॉडल और बॉलीवुड पॉलीवुड सेलिब्रिटी एक्ट्रेस चारु कपूर ने बताया कि उन्होंने जयपुर में एशियन फैशन टूर 2024 द्वारा आयोजित राजस्थान रॉयल्स के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शिष्य कृष्णा क्रिएशन्स के कलेक्शन का प्रदर्शन किया। इसमें उसने रैंप वॉक पर शो-स्टॉपर की भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि 13 से 16 दिसंबर तक आयोजित हुए इस फैशन शो कार्यक्रम mei फैशन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन प्रतिभाओं को एक मंच पर इकठा कर युवा प्रतिभाओं के जरिए लेटेस्ट ट्रेंड को रैंप पर प्रदर्शित किया गया। इस चार दिवसीय फैशन शो में फैशन के जीवंत संग्रह, इन्नोवेटिव डिजाइन और डायनामिक फैशन डिस्प्ले देखने को मिला। इसमें पारंपरिक परिधानों से लेकर अत्यधिक शैलियों तक रचनात्मक और शिल्प कौशल का संगम था।

एक तरफ राजस्थान सरकार राइजिंग राजस्थान के दौरान राजस्थान में सफलता के झंडा गढ़ रही है वहीं दूसरी और इसी माहौल के साथ एशियाई फैशन टूर नवीनतम डिजाइनर और नए मॉडल को बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है, जो देश के साथ-साथ राजस्थान की प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहा है।

एशियाई फैशन और संस्कृति की समृद्धि का उत्सव मनाने के लिए वह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड सेलिब्रिटी चारु कपूर, विशाल कोटियां शामिल रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।