बाबा साहेब अंबेडकर को अपशब्द बोलने पर इस्तीफा दें गृह मंत्री: सांसद औजला

Date:

अमृतसर। बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर जी को अपशब्द बोलने पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। सांसद गुरजीत सिंह औजला में कहा कि बीजेपी तानाशाह सरकार बना रही है और संविधान को कुचल रही है।

चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद प्रेस वार्ता करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि देश का संविधान लोगों को जीने और न्याय देने का काम करता है। यह सिर्फ एक डाक्यूमेंट नहीं है बल्कि समूचे देश के लोगों के लिए एक न्यायपत्र है और इसे बनाने वाला सम्मानीय है। लेकिन बीजेपी आज सिर्फ अपनी तानाशाह सरकार चला रहा है और सरेआम लोकसभा में खड़े होकर उनके मंत्री श्री भीमराव अंबेदकर जी को खिलाफ बोल रहे हैं जो कि सरासर गलत है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला में कहा कि केवल इंडिया अलाइंस ही सेकुलर पार्टी है जो कि लोगों के हकों की बात करती है और बेशक बीजेपी हर जगह से कांग्रेस को खत्म करने पर तुली है लेकिन फिर भी लोगों के निकाय चुनावों में दिए गए प्यार ने साबित कर दिया है कि लोग चाहें तो देश बदल सकता है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि संसद में धक्का मुक्की के समय को भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। राहुल गांधी जी पर लगाया गया दोष बिल्कुल गलत है और अगर सही है तो फिर लोकसभा के चप्पे चप्पे पर कैमरे लगे हैं जहां हर विडियो रिकार्ड हो रहा है तो बीजेपी को उस विडियो को रिलीज़ करना चाहिए ताकि सारा मसला साफ हो सके। लेकिन चूंकि गलती कांग्रेस की नहीं थी इसीलिए वह विडियो सामने नहीं लाया जा रहा।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि लोकसभा में लोगों के मुद्दों पर बात होनी चाहिए। वह हमेशा कहते हैं कि मणिपुर पर बहस की जाए लेकिन सरकार उससे मुंह मोड़ रही है। वहीं देश में हर चीज का प्राइवटाइज़ेशन हो रहा है। सारा देश बेच दिया गया और अदानी के दे दिया गया लेकिन सरकार उस पर भी बहस करने से बचती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी वर्गों की राजनीति करती है और सिर्फ अपना फायदा देख रही है और लोगों के साथ सरासर धक्का कर रही है। वो चाहते हैं कि सिर्फ वही बोले और विपक्ष ना तो लोकसभा के अंदर बात करे और ना ही लोकसभा के बाहर बात करे।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अगर बीजेपी पूर्ण बहुमत में आ जाती तो उन्होंने संविधान को ही बदल देना था और लोगों के हक छीन लेने थे लेकिन अब कांग्रेस का लोग साथ दे रहे हैं और चाहते हैं कि बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाए।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह को अपने अपशब्दों के बदले में अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए अगर वह इस्तीफा नहीं देंगे तो संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी और सड़कों पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

इस अवसर पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर शहर के विजयी रहे 85 पार्षदों को बधाई दी और कहा  कि कांग्रेस के हक में वोट करके लोगों ने जता दिया कि वह संविधान की रक्षा करने वालों के साथ खड़े हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।