फिल्म ‘छावा’ की सफलता के लिए अरदास करने गोल्डन टेंपल पहुंचे विक्की कौशल और रश्मिका

Date:

अमृतसर आना मेरे लिए घर आने जैसा है,कोई भी फिल्म हो, शूटिंग हो या किसी अच्छे काम की शुरुआत हो, मैं श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए बिना नहीं जाता यह विचार आज बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने आज गोल्डन टेंपल पहुंचने पर व्यक्त किए। उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी थीं। दोनों ने श्री हरिमंदिर साहिब में अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ की सफलता के लिए अरदास की।

इस दौरान विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने गोल्डन टेंपल से बाहर निकलकर पंजाबी व्यंजनों का आनंद भी लिया। मूल रूप से विक्की पंजाब से ही हैं, इसलिए उन्होंने अमृतसर की तारीफ भी की। विक्की और रश्मिका की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में वेलेंटाइन्स-डे यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका ने महारानी येसुबाई का किरदार निभाया है।

व्हीलचेयर पर नजर आईं रश्मिका

फिल्म अभिनेत्री रश्मिका श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में व्हील चेयर से चलती नजर आईं। दरअसल, पिछले महीने जिम में उन्हें चोट लगी थी, जिससे वह फिल्म के प्रोमोशन से दूर थीं। हालांकि, मुंबई में हुए कुछ इवेंट में वह नजर आईं। इसके बाद अमृतसर भी पहुंच गईं। गोल्डन टेंपल में अंदर रश्मिका व्हीलचेयर पर दिखीं, वहीं सीढ़ियों से उतरते हुए उन्हें विक्की कौशल ने सहारा दिया। फिर यहां दोनों ने माथा टेका, अरदास की और सरोवर किनारे बैठकर कीर्तन श्रवण किया। इस दौरान विक्की कौशल ने पूरी परिक्रमा भी की जबकि, रश्मिका पैर में चोट के कारण परिक्रमा नहीं कर सकीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।