Punjab Election 2022 पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी मतदान

Date:

पंजाब में 16वीं विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। लोग नेताओं के भरिष्य का फैसला करने के लिए काफी उत्साहित हैं। वोटिंग का पल-पल का अपडेट जानने के लिए deshdunyatimes से साथ जुड़े रहें…

पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी वोटिंग

पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि सुबह के बाद के रूझानों के मद्देनजर अनुमान लगाए जा रहे थे कि शाम तक 70 फीसदी तक वोटिंग हो सकती है।

बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान, भाजपा से साथ कर सकते हैं गठबंधन

पंजाब विधानसभा के लिए जारी वोटिंग के बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर अकाली-बसपा सत्ता में आती है तो चुनाव के बाद भाजपा के सात गठबंधन करने का फैसला किया जाएगा। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस हमारी नंबर एक दुश्मन है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा- पंजाब में कांग्रेस का सफाया होगा

पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि वह हर हाल में जीतेंगे। राज्य में कांग्रेस का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपनो की दुनिया में जी रही है।

हल्का भदौड़ में कांग्रेसी और आप सर्मथक भिड़े, कई जख्मी

बरनाला विधानसभा हलका भदौड़ सीट पर कांग्रेसी वर्करों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्याओं में झड़प होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार- इसमें कई लोग जक्मी हुए बताए जा रहे हैं। बता दें, इस सीट से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चुनान मैदान में हैं। जबकि आप की तरफ से लाभ सिंह उगोके चुनाव लड़ रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

दूल्हा-दुल्हन ने भी डाले वोट

अजनाला में एक दूल्हा भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर आया। इससे पहले बटाला में भी दू

ल्हा और दुल्हन ने शादी होने के पहले बूथ पर आकर अपने वोट डाले।

सुबह 11 बजे से बढ़ी वोटिंग परसनटेज

■ पंजाब में पहले 3 घंटे में हुई 17.77 फीसदी वोटिंग

पंजाब विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह से जारी है। सुहब 11 बजे के बाद वोटिंग परसेंटेज में ज्याता वृद्धि देखी गई।
वोटिंग शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुद्वारा श्री श्री कत्लगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने अरदास की कि पंजाब को बढ़िया सरकार मिले।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पूरे परिवार से साथ लंबी के पोलिंग बूथ पर वोट डाली।

इस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम पिछली तीन पीढ़ियों से इसी जगह पर हैं, जबकि काप्टन अमरिंदर सिंह जैसे लोग टि्ट न मिलने के कारण दूसरी पार्टियों में चले गए।
दूसरी ओर सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि अकाली-बसपा गठबंधन क्लीन स्वीप करेंगे और 80 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

विधान सभा के लिए आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग रविवार को होगी। लोग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। इसके लिए राज्य भर में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग वूध बनाए गए हैं। राज्य भर में पुलिस चौकस रहेगी। इस दौरान सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कर्मचारी भी वोट डाल सकें, इसके लिए चीफ सैक्रेट्री की ओर से पेड छुट्टी और श्रम विभाग की स्पैशल सैक्रेट्री ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा है।

पंजाब की 117 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली-बसपा गठबंधन, उाचपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) गठबंधन के अलावा पंजाब के 22 संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा में कड़ा मुकाबला है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में हीटवेव के दौरान आज मतदान, तैयारियां पूरीं

प्रशासन की ओर से मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. के मुताबिक राज्य में कु 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।