Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में हीटवेव के दौरान आज मतदान, तैयारियां पूरीं

Date:

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें चरण में पंजाब की 13 लोकसभ सीटों पर आज चुनाव होगा। अति की गरमी में लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं की भविष्यवाणी भी की है।

दूसरी तरफ, प्रशासन की ओर से मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. के मुताबिक राज्य में कु 24,451 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5694 को संवेदनशील घोषित किया गया है। उनके अनुसार इनमें से 1076 मॉडल पोलिंग स्टेशन और 165 पिंक बूथ हैं, जिनका प्रबंध विशेष तौर पर महिलाओं की ओर से किया जाएगा।

सभी पोलिंग स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी और 100 फीसदी वेबकास्टिंग होगी।

मौसम की बात करें तो, पंजाब समेत देश के ज्यादातर राज्यों में गरमी का कहर जारी है। पंजाब में लू चल रही है। गरमी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्क्लि हो चुका है। राजस्थान में गरमी से मौतों की खबर है। इसी प्रकार दिल्ली में इस सप्ताह पारा 52 डिग्री के पार पहुंच गया। यानी राजधानी दिल्ली देश की सबसे गरम राजधानी बन गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।