UP Election 2022: यूपी में तीसरे चरण के लिए 16 जिलों में मतदान जारी, अब तक 35.88 फीसदी मतदान

Date:

पंजाब के साथ-साथ आज उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव है। इसमें 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों में हाईप्रोफाइल करहल सीट भी है। यहां से समाजवादी पार्टी (सपा) से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। इन 16 जिलों में कम से कम 7 सीटों पर यादव वोटरों का प्रभाव है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दिन में 1 बजे तक 35.88 फीसदी तक मतदान हुआ।

उधर, करहल से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के लोग लगभग एक दर्जन बूथों पर बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं, मारपीट कर के अपने पक्ष में मचदान करवाया जा रहा है।

मुलायम सिंह यादव ने डाला वोट

मुलायम सिंह यादव वोट डालने के लिए व्हील चेयर पर सैफ़ई के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ कोई बात नहीं की।

सपा प्रमुख ने भी डाला वोट

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई में ही वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इटाना में बाबा मुख्यमंत्री आए थे। उन्होंने झूठी तस्वीरें लोगों को दिखाईं। विकास दिखाने के लिए चीन की तस्वीरें लेकर कौन आया!

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में हमले के दौरान जख्मी हुए सिखों का हाल पूछा

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में...

Gurjeet Singh Aujla met the people of Ajnala constituency

अजनाला हल्के में लोगों से मिले गुरजीत सिंह औजला अमृतसर:अमृतसर के सांसद...

पहलगाम हमला और भारत का रुख: आखिर क्या होना चाहिए जवाब?

भारत को देश की आत्मा पर किए गए इस वार का माकूल जवाब देना चाहिए। दिया भी जा रहा है।