शिरोमणि कमेटी ने पुंछ हमले के दौरान जख्मी हुए सिखों का हाल पूछा

Date:

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में हमले के दौरान जख्मी हुए सिखों का अस्पताल पहुंचकर हाल पूछा और शिरोमणि कमेटी की और से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। अमृतसर के एक निजी हस्पताल में जेरे-ईलाज़ गुरमीत सिंह और काका राजवंश सिंह को मिलकर शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह और श्री दरबार साहिब के मैनेजर राजिन्द्र सिंह रूबी ने हमदर्दी जताई। इसके बारे जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि देश में बने तनावपूर्ण हालात के दौरान गत दिनों पुंछ से सिख जम्मू को आ रहे थे, जब गाड़ियों के काफिले पर हमला होने के कारण एक सिख की मृत्यु हो गई और गुरमीत सिंह उनका बेटा काका राजवंश सिंह और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए।
सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि शिरोमणि कमेटी मुसीबत के समय मानवता के साथ खड़े रहना अपना कर्तव्य समझती है और मौजूदा समय बने हालातों में भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा रही है। उन्होंने कहा कि बार्डर एरीए से अपना घर बार छोडक़र लोगों के लिए शिरोमणि कमेटी के प्रधान ऐडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी के निर्देशों पर नज़दीकी गुरुद्वारा साहिबान में रिहायश और लंगर के विशेष प्रबंध किए गए है। इसके साथ ही ख़ाली हुए गांव के गुरुद्वारा साहिबान से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप भी सुरक्षित जगह पहुंचाए जा रहे है। सचिव प्रताप सिंह ने सरहद्दी इलाके के लोगों को अपील की है कि जरूरत पड़ने पर वह नजदीक ऐतिहासिक गुरुद्वारे में संपर्क करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।