‘श्री दरबार साहिब को धमकी भरी ईमेल पर सख्त कार्रवाई की मांग’

Date:

अमृतसर: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कुछ शरारती तत्वों द्वारा श्री दरबार साहिब कार्यालय को भेजी गई धमकी भरी ई-मेलों को लेकर गहरी चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब न केवल सिख समुदाय का सर्वोच्च तीर्थ स्थल है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए शांति, प्रेरणा और एकता का प्रतीक है। “ उन्होंने कहा पवित्र स्थान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसकी सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किया जाना अत्यंत आवश्यक है ।

राणा गुरजीत सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार दोनों से अपील की कि श्री हरिमंदिर साहिब की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने आगे कहा, “गुरु साहिब सबके रक्षक हैं, लेकिन प्रत्येक श्रद्धालु की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकारों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। शरारती तत्वों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वे सिख समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और धार्मिक स्थलों की गरिमा व सुरक्षा के लिए हर मंच पर आवाज़ उठाते रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।