अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

Date:

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अमृतसर पहुंचने पर शहर निवासियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनहोंने बताया कि यह प्रतियोगिता काफी चुनौतीपूर्ण थी जिसमें लगभग 32 देशों से प्रतियोगी शामिल हुए।

उन्होंने इस प्रतियोगिता के सभी चरणों- पर्सनल इंटरव्यू, स्विमसूट राउंड, नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड और इवनिंग गाउन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी शालीनता, आत्मविश्वास और दमदार व्यक्तित्व से जजों को प्रभावित किया। मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक के ताज के साथ-साथ उन्हें “मिसेज एम्पावरमेंट” का विशेष सम्मान और “मोस्ट एग्जाटिक नेशनल कास्टयूम” का खिताब भी मिला।
उन्होंने बताया कि उनका सामाजिक कार्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, खासकर वंचित वर्गों से आने वाली महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। साथ ही, वे युवा पीढ़ी के लिए कौशल आधारित अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

गीतांजलि ने बताया कि इससे पहले मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं, जिसमें भाग लेने के लिए उनकी बहू ने प्रेरित किया और वह आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने बताया कि उनका जीवन सफर आसान नहीं रहा। 32 वर्ष की उम्र में रूमेटॉइड आर्थराइटिस के कारण वह कई महीनों तक बिस्तर पर रहीं। एक समय ऐसा भी आया जब दोबारा चलने की उम्मीद भी धुंधली लगने लगी थी, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय हिम्मत को चुना। इसी अनुभव ने उन्हें यह सिखाया कि- “मुश्किलें हमें नहीं परिभाषित करतीं, बल्कि उनका सामना करने का हमारा तरीका हमें परिभाषित करता है।”
आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर ताज पहनकर वह शक्ति, धैर्य और आत्म-नवीनता की मिसाल बन चुकी हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जिन्हें उम्र के कारण कम आंका जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।