विधानसभा चुनाव 94 साल की उम्र में लंबी से चुनाव लड़ेंगे प्रकाश सिंह बादल

Date:

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में पूर्व मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने स्पष्ट किया कि बड़े बादल लंबी से चुनाव लड़ेगे।

गौर हो विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल की और से लगभग अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। ज्यादा उम्र होने के कारण बड़े बादल के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ था। जिसके बारे में आज हरसिमरत कौर ने स्पष्ट कर दिया है।

बुधवार को उनके चुनावी दफ्तर का उद्घाटन भी किया गया। कुछ दिन तक लंबी में वो घर-घर जाकर उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया। इस दौरान वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। कई दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब वह स्वस्थ्य हो चुके हैं और जल्द चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे।

94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भी हैं।

बता दें, देश के पांच राज्यों विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पंजाब में भी राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव मैदान में डटी हुई हैं।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।