चुनाव 2022: 14 फरवरी को पंजाब आएंगे पीएम मोदी, जालंधर में होने की संभावना

Date:

विधानसभा चुनावों को लोकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में लगी हैं। इसी बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार को लेकर 14 फरवरी को पंजाब दौरे पर रहेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएम 14 फरवरी को चुनावी रैली करेंगे। इसे लेकर बीजेपी पंजाब तैयारियों में जुटी हुई है।

इसके पहली उन्होंने पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पंजाब पर राज करने के लिए कुछ लोगों ने साजिशें रची हैं। गुरुओं की धरती को दहशत की आग में झोंक दिया गया।

भाजपा की रणनीति के अनुसार बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और पटियाला में पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली होंगी।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब में चुनाव प्रचार का बिगुल बजाने के लिए आए थे। फिरोजपुर में रैली होनी थी लेकिन रास्ते में हाईवे जाम होने के कारण उनके काफिले को वापस लौटना पड़ा था। उसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। इसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवामुक्त जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अगुवाई में कमेटी बनाई गई, जो फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।