यूपी इलैक्शन: योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर वार, कहा- दंगों के खून से रंगी टोपी…

Date:

यूपी के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर मुजफ्फरवगर दंगों की याद ताजा कर दी है। मुरादनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। योगी ने कहा है कि दंगों के खून से जिनकी टोपी रंगी हो, रामभक्तों के खून से जब टोपी रंगी हो वो आज शांति-सौहार्द की बात कर रहे हैं। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि इसी सपा ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो कैराना से हिंदुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार हैं। वो भी मैदान में हैं, जिन्होंने मुजफ्फरनगर में दंगे करवाए हैं।

बीजेपी को ही जाए वोट

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ किया कि कैराना में पलायन नहीं चाहिए तो वोट बीजेपी को जाना चाहिए। अगर माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाना है, तो वोट बीजेपी को जाना चाहिए। सीएम योगी आगे यहां तक कह गए कि कुछ दबंद लोग जरूर अभी उछल रहे हैं, लेकिन 10 मार्च के बाद सभी पुलिस स्टेशन के बाहर मिलेंगे। तब सभी माफी की भीख मांग रहे होंगे।

कांवड़ यात्रा का भी जिक्र

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने अकावड़ यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले काबड़ यात्रा पर बैन लग जाता था लेकिन उनके कार्यकाल में कोई भी इस यात्रा को बंद नहीं करवा सका। ये भी दावा भी किया कि पिछले पांच साल में यूपी की धरती पर एक भी दंगा नहीं हो सका।

अखिलेश के दावों पर भी वार

दंगों के बाद सीएम योगी ने अखिलेश यादव की और से किए गए दावों पर भी वार किए। अखिलेश यादन ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही थी। योगी ने कहा कि जो लोग अपने कार्यकाल में लोगों को बिजली ही नहीं दे पाते थे आज फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। सीएम ने अपने संबोधन में अखिलेश के घर बनाने बाले दावों पर भी तंज कसा है। कहा गया है कि उन्होंने अपना आवास बनाना में कोई गलती नहीं की लेकिन बात जब गरीबों के घर की आई, उन्होंने कुछ नहीं किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।