क्या आपको मिला कहीं रोजगार, पढ़िए तो क्या कहती है ये रिपोर्ट

Date:

कोरोना काल में सभी तरह के कारोबार और कंपनियों ने जो मंदी की मार झेली है, वो किसी से छिपी हुई नहीं, लेकिन इस दौर के दो साल बाद जो रिपोर्ट आ रही है, वो जरूर चौंकाने वाली है। इसमें दावा है कि बेरोजगारी दर मई में कम होकर 7.12 फीसदी रह गई है और अप्रैल में यह 7.82 फीसदी थी। यही नहीं मई में 10 लाख लोगों को रोजगार मिलने से बेरोजगारी दर में गिरावट आई है। दूसरी ओर देश में कुल रोजगार की संख्या बढ़कर 40.4 करोड़ पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी यानि कि सीएमआईई ने इस रिपोर्ट में कहा है कि यह लगातार दूसरा महीना है, जब रोजगार और इसके मौके बढ़े हैं। अप्रैल में रोजगार मिलने की दर 37.05 % थी, जो मई में बढ़कर 37.07 फीसदी हो गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक खरीफ सीजन शुरू होने से कृषि क्षेत्र में कामगारों की मांग बढ़ने से बेरोजगारी में और कमी आएगी। पिछले दो महीने से कृषि क्षेत्र के कामगारों का उद्योग और सेवा क्षेत्र में स्थानांतरण हो रहा है। इससे मई में कृषि में रोजगार 96 लाख घट गया। अप्रैल में 52 लाख व मई में 96 लाख घट गया।

दूसरी ओर उद्योग क्षेत्र में पिछले दो महीने में 1.56 करोड़ रोजगार मिलने जबकि सेवा क्षेत्र में 72 लाख लोगों को काम के दावे किए गए हैं। सीएमआईई ने कहा कि उद्योग और सेवा क्षेत्र कृषि की तुलना में अधिक उत्पादक के रूप में श्रम का उपयोग करते हैं। इसलिए इसमें हालिया परिवर्तन तेजी से हुआ है और कृषि क्षेत्र में गिरावट आई है।

इसी तरह विनिर्माण क्षेत्र में अप्रैल और मई में कुल 54 लाख रोजगार मिले। इससे क्षेत्र में रोजगार की कुल संख्या बढ़कर 3.4 करोड़ हो गई है। यह कोरोना के बाद सबसे ज्यादा है, लेकिन अक्तूबर-दिसंबर, 2019 के 4 करोड़ की तुलना में करीब 60 लाख कम है। निर्माण क्षेत्र में एक लाख की बढ़ोतरी के साथ रोजगार की कुल संख्या 7.2 करोड़ हो गई। यह क्षेत्र में लंबे समय बाद सबसे ज्यादा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।