यूपीः बारिश से सड़कों की हालत खराब, पुलिसकर्मी और पत्नी स्कूटी समेत नाले में गिरे

Date:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी स्कूटी पर अस्पताल जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी बारिश के पानी से भरे नाले में गिर गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

कैसे हुई घटना?

वीडियो में स्कूटी स्वार पुलिसकर्मी पानी में रास्ता तलाशता हुआ दिखता है कि अचानक उसकी स्कूटी का अगला पहिया पानी से भरे नाले में घुस जाता है और दोनो पती-पत्नी स्कूटी समेत नाले में गिर जाते हैं। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई देते हैं।

पुलिसकर्मी दयानंद सिंह के अनुसार- वह अपनी पत्नी समेत अलीगढ़ के एक अस्पताल जा रहे थे। वहां पर नाला खुला हुआ था, पानी होने के कारण उसका अंदाजा नहीं हुआ और हम उसमें गिर गए। हम दोनों को चोटें आई हैं।

आईएएस अधिकारी ने किया ट्वीट

इस घटना पर आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कटाक्ष करता हुआ ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है यूपी की स्मार्ट सिटी अलीगढ़ , हमें किसे धन्यवाद देना चाहिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।