पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी!

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 48 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली। शादी चंडीगढ़ में सिख रीति रिवाज से गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। शादी में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के कई सियासतदान भी शामिल हुए। 

शादी के लिए सीएम भगवंत मान के गांव में भी खुशी का माहौल था। कई जगह पर लड्डू बांटे गए। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के पिता वाली रस्में निभाईं।

बता दें, शादी की खबर के बाद मुख्यमंत्री को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। एक ट्वीट में मुख्यमंत्री मान ने बधाई देने पर लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला का धन्यवाद किया।

पहले हो चुका है तलाक

उल्लेखनीय है कि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। लगभग सात साल पहले उनका तलाक हो गया था। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद वो अपनी मां के पास अमरीका चले गए थे। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों बच्चे शामिल हुए थे।

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत?

जिस लड़की से भगवंत मान की शादी हो रही है, उसका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। खबरों के अनुसार, डॉ. गुरप्रीत हरियाणा के पिहोवा जिले की रहने वाली हैं। गुरप्रीत की दो और बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं। पिहोवा में उनका गांव मदनपुरा है। यहीं पर परिवार की खेतीबाड़ी के लिए जमीन है। साल 2007 से पहले डॉ. गुरप्रीत का परिवार इसी कस्बे में रहता था। उसके बाद पिहोवा शहर में रहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार डॉ. गुरप्रीत के दादा कई दशक पहले लुधियाने के यहां आकर बसे थे। यह रिश्ता मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने तय किया है। परिवार के अनुसार भगवंत मान ने शादी के लिए सहमति जताई है।

शादी की तैयारियां राघव चड्ढा ने करवाईं

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। शादी की सारी तैयारियां राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने करवाईं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।