पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, एसएसपी को ठहराया जिम्मेदार

Date:

जनवरी 2022 में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई लापरवाही मामले में वीरवार को सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी ने ततकालीन एसएसपी फिरोजपुर हरमनदीप सिंह हंस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सुप्रीम कोर्ट की सेवा मुक्त जज इंदू मल्होत्रा की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय कमेटी की ओर के दायर रिपोर्ट पढ़ी गई जिसके अनुसार फिरोजपुर के एसएसपी अमन-कानून को कायम रखने में अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहे। ततकालीन एसएसपी ने काफिले की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए थे। फोर्स उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरती। सीजेआई ने एक्शन लेने के लिए रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है।

बते दें, 5 जनवरी को फिरोजपुर में पीएम के काफिले को 15 मिनट के लिए खड़े रहना पड़ा था। जिसके बाद पीएम मोदी प्रॉजेक्ट को रद करके दिल्ली लौट गए थे। इस मामने में सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अगुवाई में जांच कमेटी बनाई थी। जिन्होंने फ्लाईओवर की भी जांच की थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।