शशि थरूर ने स्वीकारी हार, राहुल, सोनिया और प्रियंका ने खड़गे को दी जीत की बधाई

Date:

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे के चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने पर बधाई भी दी। बता दें कि अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को 7,897 और थरूर को 1,072 वोट मिले। चुनाव के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को हुई थी।

थरूर ने खड़गे को दी बधाई

अपनी हार स्वीकार करते हुए शशि थरूर ने कहा कि 1,000 साथियों का साथ मिलना भी मेरे लिए सम्मान की बात है। चुनाव का अंतिम फैसला खड़के जी के पक्ष में रहा। मैं उन्हें जीत की हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। थरूर ने आग कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया गया, इसके लिए मैं दिल से राहुल गांधी और सोनिया गांधी का धन्यवाद करता हूं।

Congress President Polls Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

सोनिया गांधी ने दी बधाई

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें बधाई दी। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंची और उन्हें चुनाव जीतने की शुभकामनाएं दी।

खड़गे की जीत पर क्या कहा राहुल गांधी ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खड़गे के चुनाव जीतने पर उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। मल्लिकार्जुन की जीत पर आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरी भूमिका खड़गे साहब तय करेंगे। मैं अपनी और कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह काम खड़गे जी का है।

कांग्रेस में घमासानः गुलाम नबी ने दिया इस्तीफा, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे?

137 साल में छठी बार हुआ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

आपको बता दें कि कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, इससे पहले 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे। इस बार 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा और 24 साल बाद कोई गैर गांधी परिवार का व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।