पंजाबः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में गोलियां मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

Date:

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम को हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। शिवसेना नेता मजीठा रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास मूर्तियों की हुई बेअदबी के विरोध में धरने पर बैठे थे। उसी समय हमलावरों ने गोलियां मारकर सूरी की हत्या कर दी।

सूरी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने भी हवाई फायर किए, लेकिन हमलावर देखते ही देखते गायब हो गए। जानकारी के अनुसार बाद में हमलावर संदीप सन्नी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, गुस्साए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध में अमृतसर-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया गया है।

गोली उनकी छाती में लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।