अजनाला हल्के में लोगों से मिले गुरजीत सिंह औजला

Date:

अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज सरहद इलाके अजनाला के गावों में दौरा किया और लोगों को हौंसला दिया। उन्होंने अजनाला चौक में मार्किट में दुकानदारों से भी बात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि वह अजनाला के तकरीबन हर कस्बे में जाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत के आप्रेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की और फिर उन्हें बताया गया कि किन लोगों को किस वजह से मारा गया लेकिन पाकिस्तान ने फिर से नापाक हरकत करते हुए वहां के सभी बड़े लीडर्स उन आतंकियों के जनाजे में जा रहे हैं जो कि बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि उन्हें दो दिन हो चुके हैं वह लोगों के बीच ही हैं और लोग उन्हें उल्टा हौसला दे रहे हैं जो कि बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि लोग आर्मी पर भरोसा रखें और उनकी शरण में वह पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।

इससे पहले सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सुबह कंपनी बाग में सैर करने आए लोगों के साथ देशभक्ति के गीत गाए और कहा कि मिलजुल कर इस कठिन समय को पार कर ही लेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।