Sri Lanka Crisis:श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

Date:

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कोलंबों में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफे का निर्णय लिया है।

बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में दूसरी बार आपातकाल लगाया है, जिसके खिलाफ देश के कई हिस्से में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं सोमवार को सरकार के समर्थकों ने धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला बोला था।

इससे पहले श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में सरकार के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प की वजह से पुलिस ने व हां कर्फ्यू लगाया गया। झड़प में लगभग 20 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाय राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

अधिकारियों के हवाले से एएफपी ने बताया कि ऐसी ख़बर है कि राजपक्षे के समर्थक ने 9 अप्रैल से राष्ट्रपति भवन के बाहर कैंप लगाकर बैठे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर डंडों और छड़ियों से हमला बोल दिया।

पहले ही उड़ रही थी इस्तीफे की खबर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते शनिवार से ऐसी ख़बरे सामने आई रही थी कि आपातकाल के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपना पद छोड़ सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।