MP: एम्बुलेंस ना मिले पर मृत बच्चे को बाइक की डिक्की में रख कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचा पिता

Date:

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां खस्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से एक मृत नवजात बच्चे को एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। जिसके बाद बेबस पिता मोटरसाइकिल की डिक्की में शव लेकर मदद के लिए कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेल कर्मचारी ने बचाई एक शख्स की जान, वीडियो वायरल

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते 17 अक्टूबर को दिनेश भारती अपनी गर्भवती पत्नी मीना भारती की डिलीवरी कराने सिंगरौली जिला स्थित जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचा था। वहां मौजूद डॉक्टर ने प्रसव कराने की जगह महिला को निजी क्लीनिक भेज दिया और 5 हजार रुपए भी दिए। निजी अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बच्चे की मौत मां के कोख में ही हो चुकी थी। उसे वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद महिला की डिलीवरी कराई गई।

MP: JCB के पंजे पर लिटाकर घायल युवक को पहुंचाया गया अस्पताल, बुलाने पर भी नहीं आई Ambulance

अस्पताल में नहीं दिया एंबुलेंस

जब परिजनों ने मृत नवजात का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाने के लिए अस्पताल वालों से एंबुलेंस की मांग की तो उन्हें एंबुलेंस नहीं दिया गया। जिसके बाद मृतक नवजात के पिता ने बच्चे के शव को लिफाफे में रखकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में डालकर उसे कलेक्ट्रेट ऑफिस लेकर पहुंच गया। जब पिता ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बच्चे का शव निकाला तो वहां हड़कंप मच गया। कलेक्टर को जब मामाले की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।