रेल कर्मचारी ने बचाई एक शख्स की जान, वीडियो वायरल

Date:

संवेदनहीन हो रहे समाज में अभी भी ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जो इस बात का सबूत देती हैं कि इंसानियत जिंदा रहेगी। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पटरी पर गिरे एक शख्स की जान बचाता है। खुद रेलवे ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।

हाल ही में रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, एक बहादुर ऑन ड्यूटी स्टाफ की मदद से एक इंसान की जिंदगी बच पाई। जिसमें एक रेल कर्मचारी अंजान व्यक्ति की जान बचाते नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि अंजान शख्स जिस पटरी पर गिरा था, ट्रेन उसी पर आ रही थी। अगर हल्की-सी भी देर हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी।

कौन था, वह रेल कर्मचारी

उस रेल कर्मचारी का नाम सतीश कुमार है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि हमें ऐसे कर्मचारियों पर गर्व है कि हमारे पास सतीश जैसे होनहार कर्मचारी हैं। जो अपनी जान की परवाह न करते हुए, दूसरे व्यक्ति की जान बचाते हैं।

वीडियो पर लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग सतीश की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने उस महिला की तारीफ की जिसने सतीश को उस आदमी के बारे में बताया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।