SYL Issue: सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के सीएम को दिया स्पष्ट जवाब, पानी ही नहीं तो नहर क्यों बनाएं!

Date:

सतलुज यमुना लिंक नहर का मामला फिर चर्चा में है। मामले को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच मीटिंग हुई। मीटिंग में इस मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। हरियाणा के सीएम ने कहा कि पानी के बाद में की जाएगी, पंजाब पहले नहर का निर्माण कराए।

इसका सख्त जवाब देते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब पंजाब को पास हरियाणा को देने के लिए पानी ही नहीं है तो नहर बनाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। सीएम ने कहा कि हरियाणा को पानी के प्रबंध के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करनी चाहिए।

सीएम मान ने स्पष्ट किया कि 1981 में हुआ एसवाईएल समझौता 42 साल बाद लागू नहीं हो सकता। क्योंकि पंजाब में धरती के पानी का स्तर नीचे जा चुका है। मान ने कहा कि पहले पंजाब के पास 4.22 मिलियन फुट पानी था और अब कुल 12.24 मिलियन एकड़ फुट बचा है। जबकि हरियाणा के पास 14.10 मिलियन फुट पानी है। हरियाणा के पास दरियाओं का पानी भी है, जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का पानी 600 फुट नीचे जा चुका है। उन्होंने कहा कि सतलुज और ब्यास दरिया नहीं बल्कि नदियां ही बन चुके हैं। साल 1981 में जब SYL समझौता हुआ था तो पंजाब के पास 18.56 MF पानी था और अब 12.636 है। पुराने समझौते को अब लागू नहीं किया जा सकता।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।