शशि थरूर ने स्वीकारी हार, राहुल, सोनिया और प्रियंका ने खड़गे को दी जीत की बधाई

Date:

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे के चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने पर बधाई भी दी। बता दें कि अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को 7,897 और थरूर को 1,072 वोट मिले। चुनाव के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को हुई थी।

थरूर ने खड़गे को दी बधाई

अपनी हार स्वीकार करते हुए शशि थरूर ने कहा कि 1,000 साथियों का साथ मिलना भी मेरे लिए सम्मान की बात है। चुनाव का अंतिम फैसला खड़के जी के पक्ष में रहा। मैं उन्हें जीत की हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। थरूर ने आग कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया गया, इसके लिए मैं दिल से राहुल गांधी और सोनिया गांधी का धन्यवाद करता हूं।

Congress President Polls Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

सोनिया गांधी ने दी बधाई

मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें बधाई दी। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंची और उन्हें चुनाव जीतने की शुभकामनाएं दी।

खड़गे की जीत पर क्या कहा राहुल गांधी ने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खड़गे के चुनाव जीतने पर उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। मल्लिकार्जुन की जीत पर आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरी भूमिका खड़गे साहब तय करेंगे। मैं अपनी और कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह काम खड़गे जी का है।

कांग्रेस में घमासानः गुलाम नबी ने दिया इस्तीफा, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे?

137 साल में छठी बार हुआ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

आपको बता दें कि कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, इससे पहले 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे। इस बार 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा और 24 साल बाद कोई गैर गांधी परिवार का व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में हमले के दौरान जख्मी हुए सिखों का हाल पूछा

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में...

Gurjeet Singh Aujla met the people of Ajnala constituency

अजनाला हल्के में लोगों से मिले गुरजीत सिंह औजला अमृतसर:अमृतसर के सांसद...

पहलगाम हमला और भारत का रुख: आखिर क्या होना चाहिए जवाब?

भारत को देश की आत्मा पर किए गए इस वार का माकूल जवाब देना चाहिए। दिया भी जा रहा है।