कैप्टन अमरिंदर सिंह को झटका, 6 उम्मीदवारों ने ‘हॉकी’ पर लड़ने से मना किया

Date:

जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। इसी बीच पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लगा है। दलअसल पीएलकी को हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव निशान अलॉट हुआ है। कैप्टन के 6 उम्मीदवारों ने इस चुनाव चिन्ह पर लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने की इच्छा जताई है। कारण यह बताया है कि यह चिन्ह लोकप्रिय नहीं है। यह भी कहा है कि वो शहरी इलाकों में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ना चाहते हैं।

गौर हो, कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में भाजपा और अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस गठबंधन में भाजपा 65, कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस 37 और शिअद संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद पटियाला शहरी के चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन का यह गृह क्षेत्र रहा है और यहां पर कैप्टन का खासा प्रभाव है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।