Assembly Election 2022 Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे आगे, अभी तक 270 पार

Date:

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में पंजाब को छोड़ बाकी चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा सरकार बनाती दिख रही है।

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से हमारी माताओं और बहनों ने बीजेपी को समर्थन दिया है वो अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है। पीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा था कि होली 10 मार्च से शुरू हो जाएगी, उन्होंने अपना यह वायदा पूरा कर दिया है। यह उत्सव लोकतंत्र के लिए है।

दिल्ली भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भी चारों राज्यों की जीत का जश्न मनाया गया। यूपी में योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया जबकि दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।

उधर, कांग्रेस पाचों राज्यों में से किसी में भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। वहां भी वो इसे बचा नहीं पाई है। कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्ट४ सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उत्तर प्रदेश की बेहतरी और जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी से साथ निभाती रहेगी।

लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम चारों राज्यों में सरकाह बनाने जा रहे हैं। यह जीत एक कार्यकर्ता की जीत है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।