सीएम भगवंत मान ने जारी किया भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाइन नंबर, लोग सीधे कर सकेंगे शिकायत

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना वादा पूरा करते हुए 23 अप्रैल को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर एंटी करफ्शन एक्शन हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक पंजाब में कोई भी रिश्वत मांगता है या फिर किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ इस नंबर- 9501200200 पर शिकायत भेजी जा सकती है। इस नंबर पर पंजाब के लोग व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।

क्या कहा भगवंत मान ने?

हैल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद सीएम मान ने कहा, ‘शहीदी दिवस के मौके पर हम आज एक हैल्पनाइन नंबर शुरू कर रहे हैं। अगर कोई भी आपसे किसी भी काम को करने के लिए रिश्वत मांगता है तो मुझे इस नंबर पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड कर भेंजे। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करना ही हमारे वीर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’

भ्रष्ट्राचार विरोधी हैल्पलाइन नंबर जारी करने से पहले भगवनंत मान शहीदी दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां पहुंचे। यहां उन्होंने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरन उन्होंने कहा, ‘आज हमने भ्रष्ट्राचार विरोधी हैल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस नंबर पर आप अपनी शिकायत दर्ज कराइए, हम उस पर कार्रवाई करेंगे।’

शहीदी दिवस पर छुट्टी का ऐलान

23 मार्च को शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। पहले केवल शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में ही छुट्टी की जाती थी। सीएम मान ने पंजाब के लोगों से अपील की गई है कि वे आज खटकड़ कलां जाकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। बता दें कि यहां से ही भगवंत मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।