Congress President Polls Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Date:

कांग्रेस को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई थी। आज सुबह 10 बजे से ही वोटों की गिनती जारी थी। जिसके नतीजे अब आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खड़गे को 7897 और थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं 24 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से कोई बाहर का बना है। बता दें कि 24 साल पहले सीताराम केसरी कांग्रेस के गैर गांधी परिवार के अध्यक्ष बने थे।

देशभर में पड़े 9000 से ज्यादा वोट

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए देशभर में 9000 से भी ज्यादा वोट पड़े। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बीते सोमवार को मतदान किया। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए लगभग 96% मतदान हुए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरे आंकड़े आने के बाद इसमें कुछ बदलवा भी हो सकता है।

कांग्रेस में घमासानः गुलाम नबी ने दिया इस्तीफा, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे?

किसकी दावेदारी थी ज्यादा मजबूत?

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मलिकाजुर्न खड़गे और शशिर थरूर उम्मिदवार थे। लेकिन दोनों के बीच खड़गे को ज्यादा मजबूत दावेदार माना जा रहा था। इसकी वजह गांधी परिवार से उनकी करीबी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का समर्थन बताया गया।

SYL Issue: सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के सीएम को दिया स्पष्ट जवाब, पानी ही नहीं तो नहर क्यों बनाएं!

137 साल में छठी बार अध्यक्ष पद का चुनाव

आपको बता दें कि कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, इससे पहले 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे। इस बार 22 साल बाद अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा और 24 साल बाद कोई गैर गांधी परिवार का व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।