राष्ट्रपति चुनावः यशवंत सिन्हा होंगे राष्ट्रपति चुनावों में विरोधी पार्टियों के उम्मीदवार

Date:

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 13 विरोधी पार्टियों ने मंगलवार को हुई बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनावों में विरोधी उम्मीदवार के रूप में नामजद करने पर सहमति जताई है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

एक संयुक्त ब्यान में कहा गया कि यशवंत सिन्हा को सर्वसम्मति से विरोधी पार्टियों का उमामीदवार चुना गया है। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के बारे में फैसला करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में संसद भवन में एकत्र हुए विरोधी नेताओं ने सिन्हा के नाम पर सहमति जताई। पवार, गोपालकृष्ण गांधी और फारूक अब्दुल्ला के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद सिन्हा का नाम सामने आया है।

यशवंत सिन्हा दो बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पहली बार वो 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में और फिर अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार में वित्त मंत्री रहे। वह वाजपेयी सरकार में विदेशमंत्री भी रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।