रूसी सैनिकों की माओं का बड़ा सवाल!‘भर्ती करते समय झूठ बोला, कहा- अभ्यास करेंगे’

Date:

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। तीसरे विश्वयुद्ध की आशंकाओं के बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले में शामिल सैनिकों की माओं ने नया ही खुलासा किया है। रूस के सैनिकों की माताओं की समिति ने एक बयान जारी करके कहा है कि यूक्रेन में तैनात रूस के कई युवा सैनिकों को भर्ती करने के लिए धोखा दिया गया था। अपने बयान में समिति की ओर से कहा गया है कि रूसी सैनिकों को बताया गया था कि वह अफ्यास करने के लिए सीमा पर जा रहे हैं।
समिति की उपाध्यक्ष आंद्रेई कुरोचकिन के अनुसार- हमें पूरे रूस में डरी हुई माताओं के फोन आए। वो रो रही हैं। उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे जीवित हैं या नहीं।

इस बात की आशंका एक और खबर ने बढ़ा दी है। डेली टैलीग्राफ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सेना अपनी तरफ से मृतकों की संख्या कम करने के लिए मोबाइल शवदाहगृह का उपयोग कर सकती है। बता दे, रूस और यूक्रेन में जारी जंग में दोनों तरफ से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ाती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार युद्ध क्षेत्र में मारे गए सैनिकों का अंतिम संस्कार मोबाइल शवदाहगृह द्वारा किया जा सकता है। यह एक तरह का चलता-फिरता ‘शमशानघाट’ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस बख्तरबंद गाड़ियों के बीच ‘मोबाइल शवदाहगृह’ को लेकर चल रहा है। डेली टैलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने मोबाइल शवदाहगृहों वाले ट्रकों का एक वीडियों भी जारी किया है, जिसमें ऐसे सिस्टम वाले ट्रक दिखाई दे रहे हैं। इनमें शवों को जलाया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध में अपने हतारतों की संख्या छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जै सकता है।

ब्रिटिश रक्षा सचिव बेन वालेस ने भी कहा है कि यह प्रणाली युद्ध के नुकसान को कवर करने का एक तरीका हो सकती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।