मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव BJP में हुईं शामिल

Date:

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव (aparna yadav) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहें। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपर्णा यादव बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिली।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रही हूं। मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले है। बीजेपी में शामिल होने के बाद अब मैं देश की अराधना करने निकली हूं, मुझे सबका साथ चाहिए। इस दौरान अपर्णा ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभनियान, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाए जा रहे है विभिन्न योजनाओं की तारीफ की। वह अखिलेश यादव और सपा पर भी निशाना साधना नहीं भूली।

कौन है अपर्णा यादव

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रीत सिंह यादव की पत्नी है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से लखनऊ कैंट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थी। वहीं रीता बहुगुणा के सांसद बनने के बाद से यह सीट खाली थी। लेकिन जब 2019 में उपचुनाव हुए तो इस सीट पर फिर से भाजपा काबिज हो गई।

अब यह देखना होगा कि बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपर्णा को लखनऊ कैंट से टिकट देगी या नहीं, क्योंकि रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे के लिए इस सीट से टिकट मांगा है। इनके अलावा भी इस सीट के कई दावेदार हैं। ऐसी भी खबर सामने आई है कि बीजेपी अपर्णा की सीट बदलना चाहती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।