दो हजार रुपए का नोट बंद, आपके पास है तो अभी करें यह काम

Date:

आरबीआई ने दो हजार रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज में आरबीआई ने कहा कि जिनके पास दो हजार रुपए के नोट हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल यह लीगल टेंडर बने रहेंगे। यानी इन्हें सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है। आप इन्हें बैंक में जमा करवा सकते हैं या बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं
बता दें, 2000 का यह नोट 2016 में जारी किया गया था। इसके बाद 2018-19 में इसकी प्रिंटिंग बंद कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार यह नोट आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24(1) एक के तहत जारी किया गया था। दरअसल, 1000 और 500 के नोट बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के तहत इन्हें जारी किया गया था। जब दूसरे नोट प्रर्याप्त मात्रा में बाजार में आ गए तो इनकी प्रिंटिंग बंद कर दी गई।

आरबीआई के अनुसार, 23 मई से आप बैंक में जाकर इन नोटों को बिना किसी प्रतिबंद के बदलवा सकते हैं या फिर अपने अकाउंट में जमा करवा सकते हैं। फिलहाल एक बार में 20 हजार रुपए ही जमा करवा पाएंगे।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।