महंगाई के खिलाफ रैली में बोले राहुल गांधी- ‘हमारे सारे रास्ते बंद किए…’ देश को सच्चाई बताएंगे!

Date:

■ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु कर अन्य दलों को दिया बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
■ केंद्र पर देश में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीमा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए जहां अपनी भावी रणनीति को लोगों के सामने रखा, वहीं अन्य दलों को भी बड़ा संदेश दे दिया।

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम अब लोगों को बीच जाएंगे। हम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रहे हैं क्योंकि हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। संसद में विपक्ष के नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं, हमें बोलने नहीं दिया जाता, चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर सरकार का दबाव बना हुआ है। इसलिए हम आम लोगों के बीच जाकर देश के बारे में सच बताएंगे। जानकारों का मानना है कि अपने संबोधन में ‘विपक्ष’ शब्द का इस्तेमाल करके दूसरे दलों के नेताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि 2024 में होनो वाले चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एक साथ आना होगा।

यह भी पढ़ेंः केसीआर का नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर बिठाने वाला वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला!

‘देश में बनाया जा रहा डर का माहौल’

केंद्र सरकार पर हलमा बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर बढ़ रहा है। इस भय का फायदा कोवल दो उद्योगपति उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते आठ साल में और किसी को कोई फायदा नहीं हुआ। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सैक्टर इन दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है।

‘कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए कृषि कानून, किसानों के डर से वापस लिए’

कृषि कानूनों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह कानून भी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए थे। किसानों की एकता और ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर सरकार को मजबूर कर दिया। जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया है। देश का आम नागरिक मुश्किल में है। आप पूछते हैं, कांग्रेस ने क्या किया, मैं बताता हूं पिछले 70 साल में कांग्रेस ने ऐस महंगाई कभी नहीं दिखाई।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक: 8वीं कक्षा की किताब में जुड़ा नया अध्याय, ‘बुलबुल के पंख पर बैठकर उड़ान भरते थे वीर सावरकर’

केंद्र पर लगाया केंद्रीय एजंसियों के दुरुपयोग का आरोप

राहुल गांधी ने केंद्र पर केंद्रीय एजंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मैं आपकी ईडी से नहीं डरता हूं। आप मुझसे 55 घंटे पूछताछ करो या 5 साल तक, मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपीए ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी के निकाला, लेकिन अब मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ती है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही देश को बचा सकते हैं, इसलिए हम सीधे जनता के बीच जाकर उन्हें सच्चाई बताएंगे।

एन नवराही/N Navrahi
एन नवराही/N Navrahihttps://deshdunyatimes.com
वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं अनुवादक। लगभग दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। 'हीरा मंडी लाहौर' समेत उर्दू से पंजाबी और हिंदी में तीन नॉवेलों तथा उर्दू की 300 से ज्यादा कहानियों का पंजाबी और हिंदी में अनुवाद। इनसे nnavrahi@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में हमले के दौरान जख्मी हुए सिखों का हाल पूछा

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने पुंछ में...

Gurjeet Singh Aujla met the people of Ajnala constituency

अजनाला हल्के में लोगों से मिले गुरजीत सिंह औजला अमृतसर:अमृतसर के सांसद...

पहलगाम हमला और भारत का रुख: आखिर क्या होना चाहिए जवाब?

भारत को देश की आत्मा पर किए गए इस वार का माकूल जवाब देना चाहिए। दिया भी जा रहा है।