कर्नाटक: 8वीं कक्षा की किताब में जुड़ा नया अध्याय, ‘बुलबुल के पंख पर बैठकर उड़ान भरते थे वीर सावरकर’

Date:

कर्नाटक (Karnataka) में राज्य सरकार ने आठवीं क्लास (Karnataka School) के पाठ्यपुस्तक में हिंदुत्व के विचारक वीर सावरकर (Veer Savarkar) के जीवन से जुड़ा नया अध्याय जोड़ा है। पाठ्यपुस्तक में वीर सावरकर (Veer Savarkar) के अध्याय को शामिल करने से विवाद पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक रिवीजन कमेटी ने पाठयपुस्तक में सावरकर के अध्याय को शामिल किया है। इससे पहले पुस्तक में यह अध्याय नहीं था।

सावरकर को लेकर क्या लिखा है?

एक अध्याय में संशोधन के बाद कन्नड़ भाषा की आठवीं क्लास के पाठ्यपुस्तक में लिखा है कि सावरकर जब अंडमान की जेल ( Andaman Jail) में कैद थे तब वह बुलबुल (पक्षी) की पंख पर बैठकर अपने देश को देखने आया करते थे। जिसके बाद किताब का यह अध्याय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किताब में आगे यह भी लिखा है कि सावरकर जिस जेल में रहते थे उस कमरे में एक छोटी सी छेद तक नहीं थी जिससे अंदर रोशनी आ सके। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कमरे में रोशनी की किरण तक नहीं आ सकती थी तो वहां बुलबुल कैसे आती थी जिस पर बैठ कर सावरकर रोजाना देश का भ्रमण करते थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।