जे. ई. ई मेन्ज़ में स्प्रिंग डेल का शानदार प्रदर्शन, वंश गोयल बना जिला टॉपर

Date:

जे. ई. ई मेन्ज़ में स्प्रिंग डेल का शानदार प्रदर्शन, वंश गोयल बना जिला टॉपर
अमृतसर: स्प्रिंग डेल के विद्यार्थियों का जे. ई. ई मेन्ज़ में शानदार प्रदर्शन रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन,साहिलजीत सिंह संधू ने बताया कि उनका विद्यार्थी वंश गोयल जिला टॉपर रहा और 99 . 97 परसेंटाइल स्कोर हासिल करके उसने अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया । संधू ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी राहिल धवन ने 99 . 88 परसेंटाइल स्कोर हासिल किये वहीं पर बुध्दिश धवन ने 99.87 परसेंटाइल, दक्ष सहगल ने 99.74 परसेंटाइल, जपनीत सिंह ने 99.57 परसेंटाइल और रेहान अरोड़ा ने 99.12 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया। संधू ने जानकारी दी कि स्कूल के विद्यार्थी सरमनदीप ने 97.14 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया, आद्विक ने 97.1 परसेंटाइल, एलिना अरोड़ा ने 96.9 परसेंटाइल , अर्पित देवगन ने 96 परसेंटाइल, वंश कोहली ने 95 .6 परसेंटाइल, रीवांशु ने 94 .44 परसेंटाइल, कनिष्का ने 91.75 परसेंटाइल, बीरइन्दर सिंह ने 91 परसेंटाइल और सक्षम गुलाटी ने               90.66 परसेंटाइल का स्कोर हासिल किया ।

स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने इस शानदार नतीजे के लिए विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को बधाई दी । उन्होंने बताया कि यह विलक्षण कारगुजारी स्कूल की तरफ से अपनाये जा रहे शिक्षा मॉडल की सफलता का मुँह बोलता प्रमाण है।

 

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।