पंजाबः सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा गुड बाय, फेसबुक लाइव करके किया ऐलान

Date:

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी को छोड़ दिया है। पार्टी और सुनील जाखड़ के बीच पंजाब विधानसभा से ही मनमुटाव की स्थिति थी। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने फेसबुक लाइव करके पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

गुड बाय कांग्रेस कहने के बाद उन्होंने नसीहत दी कि इस तरीके से चिंतन शिविर लगाने का कोई फायदा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चिंता शिविर की जरूरत थी। यूपी और गोवा-उत्तराखंड में पार्टी की हार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर सोचने की जरूरत है।
फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि उन्हें चापलूसों से सावधान रहना चाहिए।

सिद्धू आए बचाव में

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सुनील जाखड़ का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जाखड़ कांग्रेस की संपत्ति है। कांग्रेस को उन्हें नहीं छोड़ना चहिए।

https://twitter.com/sherryontopp/status/1525386814839656448

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अनुशासनात्मक पैनल ने 26 अप्रैल को सुनील जाखड़ को दो साल के लिए पार्टी से सस्पैंड कर दिया था। दरअसल उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी। विधानसभा चुनावों में हार के लिए पार्टी ने हार के लिए उन्हें जिम्मेदार माना था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लिवासा अस्पताल ने की इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा और वेट क्लिनिक की शुरुआत

लिवासा हॉस्पिट्ल्स (Livasa Hospitals) ने अमृतसर  स्थित अपने अस्पताल में डा. आशीष सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट– इंटरनल मेडिसिन एवं डायबिटीज के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड डायबिटीज, मोटापा एवं वेट क्लिनिक की शुरुआत की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।