Gujarat Bridge Collapse: मोरबी पुल के रखरखाव और मैनेजमेंट एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज, पीएम नरेंद्र मोदी कल करेंगे दौरा

Date:

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को पुल टूटने के हादसे के बाद पुल का रखरखाव करने और मैनेजमेंट एजेंसियों के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) और 114 (अपराध होने पर उपस्थित होने वाले) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मरने वालों की संख्या बढ़ी

ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। इस बात की पुष्टि राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने भी की है। बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।

पीएम नरेंद्र मोदी कल करेंगे दौरा

इसी बीच यह खबर सामना आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 1 नवंबर को मोरबी, गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है।

घटना का वीडियो भी आया सामने

रविवार शाम को इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हादसे के समय पुल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वजन न सहने के कारण अचानक पुल टूट जाता है और देखते ही देखते लोग पानी में समा गए।

एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

मोरबी पुल हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की खबर है। यह परिवार जामनगर जिले की ढ्रोल तालुका में रहने वाला बताया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: नाबालिग समेत चार व्यक्ति 7 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसके तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार व्यक्तियों को, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी, अंदर बैठी महिलाओं समेत कार को टो किया

हाल गेट के पास उस समय हंगामा हो गया, जब कार में बैठी दो महिलाओं को कार सहित ट्रैफिक पुलिस के अधीन आते टोइंग वैन वाले ने टो करके उठा लिया। इस बीच जब महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बहस के बाद टोइंग वैन वाले ने महिलाओं और उनके परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।

अमृतसर की गीतांजलि ओम प्रकाश बनीं मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड क्लासिक 2026

अमृतसर की 59 वर्षीय गीतांजलि ओम प्रकाश ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिसेज इंटरनेशनल वर्ल्ड कलासिक 2026 का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।