सुखबीर बादल बोले, हरियाणा पंचकूला में बनाए अपनी विधानसभा

Date:

शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिला। राज्यपाल को पंजाब के तीन अहम मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई।

राज्यपाल को मांग पत्र सौंपने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में हर कोई डर के माहौल में जी रहा है। यहां ड्रग्स की समस्या बढ़ गई है, लोगों के कत्ल हो रहे हैं और सरकार राज्य से बाहर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पंजाब सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले हिमाचल में रहे और उसके बाद गुजरात में प्रचार करते रहे। यहां पंजाब तबाही के कगार पर पहुंच गया है। आप सरकार को सूबे के हितों की कोई परवाह नहीं है।

सुखबीर बादल ने हरियाणा की तरफ से विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन मांगने की बात पर कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है। हरियाणा को विधानसभा बनानी है तो पंचकूला में जाकर बनाए। हरियाणा चंडीगढ़ में केवल मेहमान है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Punjab Lok Sabha Election 2024: पंजाब में हीटवेव के दौरान आज मतदान, तैयारियां पूरीं

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें चरण में...