नौकरानी को प्रताड़ित करने पर भाजपा नेत्री गिरफ्तार, मदद करने पर बेटे के बताया पागल

Date:

झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के मामले में भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका को कई दिनों तक भूखा रखा, साथ ही लोहे की रॉड से मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इस बात का खुलासा खुद सीमा पात्रा के बेटे की वजह से हो पाया।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस में घमासानः गुलाम नबी ने दिया इस्तीफा, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे?

जानकारी के मुताबिक सीमा पत्रा के बेटे ने अपनी मां द्वारा किए जा रहे अमानविय व्यवहार के बारे में अपने एक सरकारी अधिकारी दोस्त को बताते हुए उनसे मदद मांगी थी। बता दें कि घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को निलंबित कर दिया था।

क्या कहा सीमा पात्रा ने?

बीजेपी नेता सीमा पात्रा को जब पुलिस गिरफ्तार कर ले जा रही थी तब उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वे निर्देष हैं।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, एसएसपी को ठहराया जिम्मेदार

अपने बेटे को भी कराया था अस्पताल में भर्ती

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सीमा पात्रा ने कथित तौर पर अपने बेटे को भी मेंटल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इस पर सीमा का कहना है कि उनका बेटा अस्वस्थ था इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।

कौन हैं सीमा पात्रा?

सीमा पात्रा झारखंड में भाजपा की महिला विंग की नेशनल वर्किंग कमेटी की सदस्य थीं। उनके पति एक रिटायर IAS अधिकारी हैं। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक प्रताड़ित घरेलू सहायिका सीमा पात्रा के यहां 10 साल से काम कर रही थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ब्रिटेन की ब्यूटी क्वीन का श्री हरमंदिर साहिब में नमन, विश्व शांति के लिए की अरदास

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने गुरु घर में माथा टेका। दोनों ने ‘सरबत के भले’ की अरदास की।

पंजाब में एलपीजी संकट गहराया, डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले- सिस्टम जिम्मेदार

पंजाब में एलपीजी की भारी किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। राज्यभर में गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एडवांस्ड प्रोसीजर से डॉक्टरों ने 45 साल के आदमी को दुर्लभ, जानलेवा स्ट्रोक से बचाया

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर ने एक 45 साल के आदमी की जान सफलतापूर्वक बचाई है, जो इस्केमिक स्ट्रोक के एक गंभीर और दुर्लभ समस्या से पीड़ित था।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पतंजलि साथ मिलकर करेगी काम: हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पतंजलि योगपीठ और पतंजलि आयुर्वेद के साथ मिलकर संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए कार्य करेगी।